अमरोहा। नगर निकाय चुनाव की हलचल बढ़ गई है। आरओ व एआरओ की ड्यूटी लगाने के साथ ही मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने का काम हो रहा है। निकायों में इस बार आधी आबादी के हाथ में प्रत्याशियों की किस्मत होगी। उनकी वोटिंग से ही भाग्य का निर्धारण होगा। जिले के नौ निकायों के चुनाव में 4.43 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे।
जिले में नौ निकाय है। इनमें पांच नगर पालिका परिषद व चार नगर पंचायत हैं। हरेक निकाय में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से अधिक है। पंचायत एवं नगर निकाय कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी से खुलेगा। यदि महिलाओं ने जबरदस्त बोटिंग की तो चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले आ सकते हैं। जिले में कुल 4 लाख 43 हजार 164 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें से दो लाख 12 हजार 231 पुरुष व 2 लाख 30 हजार 863 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि सूचियां तैयार हो गई हैं। अब आरओ व एआरओ की तैनाती का कार्य हो रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से जिले को 12 जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं सैदनगली नगर पंचायत में निकाय के लिए पहली बार वोटिंग होगी और पहला ही चेयरमैन व सभासद चुने जाएंगे। सीमा विस्तार के बाद अमरोहा नगर पालिका की तस्वीर भी बदल गई है। पहले 34 वार्ड पालिका में आते थे लेकिन, अब की बार उनकी संख्या 40 तक पहुंच गई है। 21 ग्राम पंचायतों की 40 गांव अमरोहा पालिका में शामिल किया गया है। इनके सम्मिलित होते ही छह वार्ड बढ़ गए हैं। जबकि अन्य निकायों की स्थिति पहले की तरह बनी हुई है।
-
एक नजर में पूरी जानकारी
नौ निकायों में कुल वार्डों की संख्या-196
- मतदान केंद्रों की संख्या- 185
- मतदेय स्थलों की संख्या- 464
- सेक्टरों की संख्या- 34
- जोन की संख्या- 12
- कुल मतदाताओं की संख्या- 4,43,184
- पुरुष मतदाताओं की संख्या- 2,12,321
- महिलाओं मतदाताओं की संख्या-2,30,863
- ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या-21
- युवा मतदाताओं की संख्या-277574
नौ नगर निकायों में मतदाताओं की स्थिति
निकाय का नाममहिला मतदाता-पुरुष मतदाता-कुल मतदाता
अमरोहा नपा10,3252-95697198949
हसनपुर नपा304692796058429
धनौरा नपा145151357928094
बछरायूं नपा-13519-1273226251
गजरौला नपा-26826-23949-50775
जोया नपं8840-792816368
उझारी नपं-9865-885018715
नौगावां सादात नपं14538-1353128069
सैदनगली नपं-9039-8095-17134
-