अमरोहा। टीकाकरण के चलते गुरुवार को जनपद के 69 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 4316 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल में टीबी क्लीनिक समेत 69 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। सभी बूथों पर 4316 व्यक्तियों ने कोविड बचाव का टीका लगवाया है। इसमें 18 प्लस वाले 2160 लोगों और 45 प्लस वाले 2156 लोग शामिल हुए हैं।