फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में बनेंगे 43 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिले में 43 कॉलेजों का चयन परीक्षा केंद्र के लिए किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा इसके संबंध में संबंधित कॉलेजों से सहमतिपत्र भी मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश में 80 हजार पुलिस आरक्षी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है। जिसके लिए बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा आवेदन किए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत ही प्रदेश भर में 17 व 18 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदकों को उनके निकटतम स्थान अथवा जिले में ही परीक्षा कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिलाधिकारी को पत्र भेजकर परीक्षा के लिए उपलब्ध परीक्षा केंद्रों का विवरण मांगा गया था। डीएम ने डीआईओएस से विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के 43 कॉलेजों का विवरण प्रोन्नति बोर्ड को भेजा गया है। डीआईओएस ने ऐसे सभी कॉलेजों को सहमतिपत्र देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

-

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले भर में 43 कॉलेजों को चिह्नित किया गया है। 16 से 18 फरवरी तक विद्यालयों की उपलब्धता की सहमति कॉलेजों से मांगी गई है।
-विष्णु प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें