अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते बुधवार को जनपद के 73 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 4175 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। सभी बूथों पर तीस हजार का लक्ष्य रखा गया था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 73 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 30 हजार का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि लक्ष्य से कम 4175 लोगों ने टीका लगवाया है।