अमरोहा। बारह से 14 साल तक के 402 बच्चों ने शनिवार को कोरोना बचाव का टीका लगवाया। जबकि कुल 2038 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि जिले में 12 से 14 साल तक के बच्चों के लिए टीकाकरण की शुरूआत बीते 16 मार्च को हुई थी। इस क्रम में शनिवार को 80 केंद्रों पर 12 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 2038 लोगों ने टीका लगवाया है। 12 से 14 साल तक के 402 बच्चों ने पहला टीका लगवाया है। जबकि 15 से 18 आयु वर्ग के 102 किशोरों ने डोज ली। इसके साथ ही 18 से अधिक उम्र वाले 1490 लोगों ने टीका लगवाया है। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु वाले 44 लोगों ने बूस्टर डोज ली है। संवाद