फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बसपा जिला अध्यक्ष के 38 वर्षीय लैब टेक्नीशियन बेटे की हार्ट अटैक से मौत

Thu, 25 Jan 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह के लैब टेक्नीशियन बेटे कांति 38 वर्ष की बुधवार की रात घर पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। जानकारी मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिचितों की भीड़ जुड़ गई। तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन

सोमपाल सिंह बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्तमान में अमरोहा के बसपा के जिलाध्यक्ष हैं। उनके परिवार में पत्नी हंसवती के अलावा एक बेटा कांति उर्फ पिंटू था। वह परिवार संग जोया रोड स्थित चिड़िया बाग में रहते हैं। कांति की शादी हो चुकी थी, उनके परिवार में पत्नी साक्षी और दो बच्चे हैं। कांति स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नौगांवा सादात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रही थी। रोज की तरह बुधवार को भी कांति ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटे थे। रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्यों के साथ घर पर बैठे हुए थे। सभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस आने में दिक्कत हुई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। तुरंत ही परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां भी डॉक्टरों ने मौत की खबर सुनाई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि कांति की पत्नी मेरठ में परीक्षा देने गई हुई थीं। जब इसकी जानकारी बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की हुई तो तमाम लोग ढांढस बंधाने पहुंचे। बता दें कि अमरोहा में हार्ट अटैक लगातार जानलेवा बन रहा है। विशेषकर युवा वर्ग के हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को भी अमरोहा में युवा व्यवसायी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें