फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक समायोजन प्रक्रिया के तहत आईं 38 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। दो सितंबर तक शिक्षकों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। निर्धारित तारीख तक कुल 38 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। सक्षम स्तर पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद समायोजन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

छात्र-शिक्षक अनुपात को बनाए रखने के लिए परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे विद्यालय जहां कम छात्रों पर अधिक शिक्षकों की तैनाती है, वहां से शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों में समायोजित करना है, जहां छात्र संख्या तो अधिक है, लेकिन शिक्षकों की तैनाती पूरी नहीं है। जिले में दो प्रधानाध्यापक और 119 शिक्षकों का समायोजन 123 स्कूलों में होना है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय व समायोजित होने वाले शिक्षकों की सूची भी जारी कर दी है। समायोजन प्रक्रिया में शामिल होने वाले शिक्षकों को दो सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया था। दो सितंबर को निर्धारित समय तक कुल 38 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि आपत्तियाें का सक्षम स्तर पर निस्तारण होने के बाद समायोजन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें