फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र मिला, खुशी से चेहरे चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सिंचाई विभाग के 35 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके बाद नलकूप चालकों के चेहरे खुशी से चमक गए। कलक्ट्रेट के एनआईसी में वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से संवाद किया गया। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि एक महीने के प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति मिला है। अब विभाग के निर्देशन में काम करें। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि सरकार रोजगार के लिए प्रयासरत है। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, विधायक संगीता चौहान, विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी अधिशासी अभियंता उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें