अमरोहा। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अनुपस्थित 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के एक दिन के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। कहा कि परीक्षा को नकल विहीन करने व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से सायं 5.15 बजे तक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में नकल की रोकथाम, शुचिता, पवित्रता तथा परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 34 स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। वहीं, उनके एक दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
-
ये स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे अनुपस्थित...
हेमलता, जयकिशोर, सुमित कुमार, विपिन कुमार, मुस्तकीम अहमद, राम निवास, अतर सिंह, कृपाल सिंह, राहुल राणा, कमलेश गिल, नेपाल सिंह, मनोज कुमार, हरीश कुमार, शशीपाल सिंह, ऋषि कुमार, कैलाश सिंह, जयप्रकाश कुमार, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, पावेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, अनिल मिश्रा, मनोज कुमार वर्मा, जगदीश प्रसाद, देवेन्द्र कुमार तिवारी, दीनानाथ वर्मा, रवि यादव, राजकुमार, प्रकाशचन्द, विजय चौहान, सतीश चन्द्र राय, पुष्पेन्द्र कुमार, इशरत अली, अशोक कुमार अनुपस्थित रहे। इनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित रहेगा। स्पष्टीकरण न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।