फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आचार संहिता के उल्लंघन, बलवा, लोक शांति भंग करने में 34 लोग फंसे

Thu, 28 Mar 2024 03:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजराैला। होली के रंग के दिन यानी सोमवार को रास्ते के विवाद में दो समुदाय के लोगों के आमने सामने आ गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान जमकर विवाद हुआ था। छतों पर चढ़कर एक दूसरे पर ईंट पत्थर बरसाए गए। इस मामले में 29 नामजद सहित 34 लोग फंस गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन, बलवा, लोक शांति भंग करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार होली के रंग के दिन गांव में विवाद की सूचना मिली। जिस पर हल्का इंचार्ज सतीश कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे तो दो समुदाय के लोग झगड़ रहे थे। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट कर रहे थे। छतों पर चढ़ कर भी पथराव किया गया। जिसमें दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए थे। कई थानों के पुलिस बल ने हालात संभाले थे। पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती ताे हालात काबू से बाहर हो सकते थे। ग्रामीणों ने आचार संहिता लगी होने के बाद भी एकराय होकर बलवा किया। लोक शांति भंग कर दी। दहशत के चलते लोग घरों में छिप गए थे। सीओ का कहना है कि लोक सभा चुनाव में कोई भी ग्रामीण विवाद न कर सके, इसलिए पुलिस ने दोनों तरफ से 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शाहरुख, दो सगे भाइयों नूरी व सैफ अली, नसीम, वसीम, फैसल, शरीफ व उसके भाई रब्बू, अमजद व भाई नाजिम, शाकिर, अहसान और फरदीन सहित मुस्लिम समुदाय के 13 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि हिंदू समुदाय के राजेंद्र, राजपाल, अवनीश, अशोक, ललित, राजू, मोनू व उसके भाई हरीश, लोकेंद्र, नवीन पुत्र मवासी, काैसिंदर, निक्की, नवीन पुत्र जगदीश, विशाल, साहिल उर्फ हिमांशु के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें