फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फर्म में हिस्सेदारी व प्लाट खरीदने का झांसा देकर 33 लाख हड़पे, आठ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा नेता व कारोबारी को होम्स मेकर फर्म में पार्टनरशिप तथा प्लॉट खरीदने का झांसा देकर आरोपी ने 32.85 लाख रुपये हड़प लिए। तकाजा करने पर रंजिशन फर्म डायरेक्टर ने अपने भाई व साथियों की मदद से रास्ते में घेरकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर की आवास विकास कॉलोनी प्रथम में निवासी सुरेंद्र सिंह पेशे से कारोबारी और भाजपा नेता भी हैं। उनका आरोप है कि अतरासी रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी द्वितीय में रहने वाले गौरव सिरोही से रिश्तेदारी थी। गौरव सिरोही होम्स मेकर नाम से कंस्ट्रक्शन फर्म चलाता है। आरोप है कि अक्तूबर 2020 में घर आए गौरव सिरोही ने जरूरत बताकर 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। जून 2021 में गौरव ने बताया कि उसने एक प्लॉट खरीदा है।
मजबूरी बताकर उसने फिर सुरेंद्र सिंह से 14 जून को 13.50 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद गौरव ने सुरेंद्र को कंस्ट्रक्शन का एक बड़ा काम दिलाने का झांसा दिया। आरोपी की बात पर विश्वास कर उन्होंने ने अलग-अलग तारीख में अपनी पत्नी मुनेश कौर के खाते से फर्म होम्स मेकर के खाते में दो बार में 12 लाख तथा पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो पार्टनरशिप का कोई एग्रीमेंट किया और न ही उधार ली गई रकम वापस की।
विज्ञापन

रुपये न मिलने से परेशान होकर उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से आरोपी को नोटिस भी दिया। इस पर आरोपी उनसे रंजिश मानने लगा। पांच जुलाई को सुरेंद्र सिंह परिवार समेत कार से साहिबाबाद पासपोर्ट ऑफिस से काम निपटाकर घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि रंजिश में अतरासी रोड पर गौरव सिरोही ने अपने भाई सौरभ तथा साथी मोहित, हिमांशु के अलावा चार अज्ञात लोगों के साथ रास्ते में घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने इस मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की थी। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें