फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में महिला समेत 3 लोग और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ रहा है। रोजाना मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को फिर एक महिला समेत तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में पाए गए मरीजों की संख्या 43 हो गई है। जबकि 15 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल अट्ठारह केस सक्रिय चल रहे हैं। जिले में 14 कंटेनमेंट जोन ही बने हैं। सक्रिय मरीजों का उपचार होम क्वारंटीन करके किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा, मंडी धनौरा, गजरौला, हसनपुर, जोया, रहरा और डीसीएच में कुल 335 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। जिसमें 195 आरटीपीसीआर और 140 एंटीजन जांच कराई। इस दौरान एक महिला समेत तीन लोग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में 18 केस सक्रिय हो गए हैं। जबकि 15 मरीज ठीक हो चुके हैं। मार्च से लेकर अब तक मिले कोरोना के मरीजों की संख्या कुल 43 हो गई है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें