फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर ठगे 3 लाख 51 हजार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 3 लाख 51 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा राजपूत के उमेश कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके मोबाइल पर डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए 9752275517 से फोन आया। डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए अपने कागज दे दिए। उसके बाद लगभग सात आठ दिन उसने काम करवाया। कहा कि अगर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर पर साइट डाल दी है। खोलकर चेक कर लो। उसके एक दिन बाद मोबाइल नंबर 9507579830 से फोन आया। उसने अपना नाम मनीष बताया। उसने कहा कि आप अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो आप हमारे साथ काम कर सकते हैं। एक मोबाइल नंबर पर गूगल पे करना है। मोबाइल नंबर 9009300046 पर पैसा डालने को कहा था। गूगल पे पर कुलदीप सिंह चंदेल आ रहा था। कुछ पैसा जीएएम एंटरप्राइजेज कंपनी के खाते में डालने को कहा था। उसके बाद मुझे न तो मेरा पैसा वापस किया है।इन दोनों खातों में उसने तीन लाख 51 हजार रुपये भेजे हैं। उसके साथ ऑनलाइन ठगी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें