फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने का झांसा देकर कारोबारी से 25 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने का झांसा देकर आरोपियों ने कारोबारी से पच्चीस लाख रुपये हड़प लिए। बाद में बैनामा नहीं कराया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा नगर मोहल्ला सराय कोना जामा मस्जिद रोड पर कारोबारी साबिर का परिवार रहता है। आरोप है कि उसकी मुलाकात नौगांवा सादात से सटे गांव बीलना निवासी सरफराज से हुई थी। इस दौरान सरफराज ने एक मकान गांव इस्माइलपुर थाना शिवाला कलां जनपद बिजनौर में दिखाया था। मकान की कीमत 72 लाख रुपये तय हुई थी। 12 फरवरी को इकरारनामा तैयार होने के बाद सरफराज को 15 लाख रुपये बयाने के तौर पर दे दिए गए थे और 10 लाख रुपये आठ अप्रैल को दिए गए। बाकी रकम बैनामा होने के बाद देनी तय हुई लेकिन सरफराज ने मकान की रजिस्टरी नहीं करवाई। अब उसने बैनामा कराने से मना कर दिया। जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित साबिर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें