गजरौला (अमरोहा)। गंगा का जल स्तर 25 सेंटीमीटर घटकर रिकार्ड किया गया। बिजनौर बैराज से कम डिस्चार्ज होने और जल स्तर सामान्य होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। शनिवार को बाढ़ खंड के जेई अनवार खान ने बताया कि सुबह के समय बिजनौर बैराज से 21 हजार 42 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। वहीं तिगरी में गंगा का जल स्तर 25 सेंटीमीटर घटकर 199 गेज मीटर 10 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया।