अमरोहा। जिले में 24 परिषदीय स्कूल जर्जर हो चुके हैं। इन स्कूलों की बिल्डिंग को ध्वस्त किया जाएगा। इनके मलबे को नीलाम किया जाएगा। सर्वाधिक प्राथमिक स्तर के 20, स्कूल और जूनियर हाई स्कूल चार हैं। बीएसए चंद्रशेखर के दस्तखत से जारी सूची के अनुसार जोया ब्लॉक में उमरी, फरीदपुर, फौंदापुर, अटेरना, कूबी, चांदनगर, पीरगढ़ और कनपुरा प्राथमिक स्कूल जर्जर हैं। इनके अलावा हसनपुर में सकतपुर, उझारी प्रथम, बावनखेड़ी और उच्च प्राथमिक स्कूल हथियाखेड़ा है। इसके अलावा गजरौला में चसैली, कुमराला, मुबारकपुर, नाइपुरा खादर और सहसौली प्राइमरी स्कूल हैँ जबकि उच्च प्राथमिक स्कूल में महेसरा, शहबाजपुर डोर और गजरौला है इसके अलावा
गंगेश्वरी ब्लॉक में चंदनपुर, रुखालू, आदमपुर और बागड़पुर प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग है।