फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 23 सरकारी विभाग 11 करोड़ से अधिक के कर्जदार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका व्यापारियों और आवासीय लोगों से कर वसूलने के लिए सख्ती दिखाती है। जबकि सरकारी विभागों पर कोई जोर नहीं चल पा रहा। अधिकांश सरकारी कार्यालय की ओर से लंबे समय से गृहकर और जलकर जमा नहीं किया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली और बीएसए कार्यालय समेत 23 सरकारी विभागों पर टैक्स का 11 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। और तो और डीएम और एसपी कार्यालय भी पालिका के कर्जदार हैं, इन पर टैक्स के लिए पालिका गुणाभाग कर रही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पर भी टैक्स लगाने की तैयारी है। एक साल के बकायेदारों में ब्लॉक अमरोहा, उप कृषि निदेशक, डीआईओएस समेत 14 सरकारी विभाग शामिल हैं। जिन पर करीब 43 लाख से अधिक का बकाया है। ऐसे में नगर पालिका ने विभागों को नोटिस जारी किए हैं। सीमा विस्तार के बाद शहर के चारों ओर लगभग 77.4 वर्ग किलोमीटर का एरिया हो गया है। पुराने पालिका एरिया में 30 हजार आवासीय मकान हैं। इसके अलावा शहर के भीतर दुकान, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट मिलाकर करीब 9 हजार 400 कामर्शियल संपत्ति है। नगर पालिका इनको को मूलभूत सुविधाएं देने के बदले गृहकर और जलकर वसूलती है। टैक्स वसूलने के लिए टीम बनी हुई, लेकिन इसके बाद भी शहर के तिहाई हिस्से से टैक्स की वसूली नहीं हो पा रही। सरकारी विभाग बिल्कुल कर जमा नहीं कर रहे हैं।
बिजली एक्सईएन कार्यालय पर सबसे अधिक कर बकाया
ईओ नगर पालिका डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि 23 सरकारी विभागों में सबसे ज्यादा कर बकाया अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर है। इस पर 1 अप्रैल 2019 से करीब 9 करोड़ रुपये का टैक्स है। जबकि मुन्नी देवी महिला चिकित्सालय पर 52 लाख 260 रुपये का कर बकाया है। मुन्नी देवी परिसर में सीएमओ कार्यालय भी चलता है। इतना ही नहीं पोस्ट ऑफिस पर 51 लाख 69 हजार 542 रुपए हैं। पोस्ट ऑफिस बकायेदारों की सूची में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

किस सरकारी कार्यालय पर कितना कर बकाया
सरकारी कार्यालय रुपये
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम 9 करोड़
मुन्नी देवी महिला चिकित्सालय 52 लाख
पोस्ट ऑफिस अमरोहा 52 लाख
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा 44 लाख
आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 लाख
परिवहन निगम अमरोहा 20 लाख
बीएसए कार्यालय 12 लाख
कार्यालय उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम 9 लाख
कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड9 लाख
नोट: इन सभी नौ विभागों पर 1 अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2024 तक का टैक्स है।


इन 14 विभागों पर एक साल का टैक्स बकाया
कार्यालय खंड विकास अधिकारी अमरोहा-5 लाख
कार्यालय उप कृषि निदेशक अमरोहा-6 लाख
कार्यालय जिला कृषि अधिकारी अमरोहा7 लाख
जनपदीय प्रशिक्षण प्रयोगशाला अमरोहा4 लाख
राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र अमरोहा- 3 लाख
कार्यालय राजकीय पशु चिकित्सालय अमरोहा-5 लाख
कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर अमरोहा- 1 लाख
कार्यालय अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अमरोहा5 लाख
कार्यालय सहायक अभियंता सिंचाई उपखंड अमरोहा3 लाख
कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा-3 लाख
कार्यालय सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अमरोहा8 लाख
अध्यक्ष व सचिव कार्यालय केन कोऑपरेटिव सोसाइटी अमरोहा9 हजार
प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम अमरोहा1 लाख
कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी अमरोहा1 लाख

सीमा विस्तार होने के बाद लगभग सभी विभागों के कार्यालय नगर पालिका क्षेत्र में आ गए हैं। लेकिन करीब नौ सरकारी विभाग ऐसे हैं जिन पर लंबे समय से कर बकाया चल रहा है। इन सभी नौ विभागों पर 10 करोड़ 94 लाख 35 हजार 384 रुपये बकाया है। जबकि 14 कार्यालय पर एक साल का 42 लाख 91 हजार 872 रुपये बकाया है। कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय भी नगर पालिका क्षेत्र में आ गए हैं, इन दोनों कार्यालय पर भी टैक्स लगाने की तैयारी है। सभी विभागों के अधिकारियों को टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।-डॉ बृजेश कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें