फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायरिया और बुखार के 22 मरीज भर्ती हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गर्मी के तेवर कड़े हो गए हैं। इससे लोग बीमार होने लगे हैं। बृहस्पतिवार को डायरिया और बुखार की चपेट में आने के बाद 22 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें पांच बच्चे शामिल हैं। डायरिया की चपेट में छह और बुखार की चपेट में 16 लोग आए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। दवा, पर्चा काउंटर के साथ पैथोलॉजी में भी मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। ओपीडी में भी 1109 मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। ओपीडी में बुखार, पेट दर्द और उल्टी से संबंधित मरीज ज्यादा आए। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि मौसम पूरी तरह से बदल गया है। लोग गर्मी और लू के चपेट में आने से बचें। इसके बाद भी दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंचकर समय से इलाज कराएं। इसमें कतई लापरवाही न बरतें। अस्पताल में इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें