मंडी धनौरा। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। नगर के कई प्राइमरी स्कूलों में जाकर टीम ने बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। इसके अलावा पालिका की ओर से सवेरे खुले में शौच के लिए जाने वाले लोगों को रोका और उनको खुले में शौच जाने के नुकसान के बारे में बताया। पालिका के लेखाकार सोनू कुमार व वरिष्ठ लिपिक उमेश सैनी आदि ने प्राइमरी स्कूल संख्या एक, दो, तीन व जूनियर हाईस्कूल में जाकर बच्चों को सफाई का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को भोजन से पहले हर बार साबुन से हाथ धोने व खुले में शौच नहीं जाने का अनुरोध किया। टीम ने शुक्रवार की तड़के मलिन बस्तियों में जाकर लोगों को खुले में शौच जाने से रोका। इस अवसर रामेश्वर आदि मौजूद रहे।