गजरौला। गांव देहरा घनश्याम के काफी लोगों बीडीओ को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा गया कि गांव में रोजगार सेवक ने अपने चहेते लोगों के जॉब कार्ड बनवा रखे हैं। फर्जी तौर पर काम दिखाकर उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करा देता है। वहीं जॉब कार्ड भी अपने कब्जे में ले रखे हैं। वास्तविक रुप से गांव में काम हुआ नहीं है, सिर्फ कागजों में हुआ है। लवकेश, मोहित यादव, सुरेश, राहुल यादव, रोहित, शीशपाल, अंकित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, सुमित यादव, अशोक ने पत्र देकर जांच कराने की मांग उठाई।