अमरोहा। नगर पालिका में 72वें गणतंत्र दिवस पर 21 कर्मचारी झंडारोहण में नहीं आए। इन लोगों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उपस्थिति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना है। वरना वेतन की कटौती के अलावा अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित कर्मचारियों में चार महिलाएं भी हैं। खास बात यह है अधिकांश कर्मचारी शहर के हैं। मोहम्मद अजहर, प्रज्जवल चौहान, चंद्रपाल सिंह, निगहत खान, हुमा सिद्दीकी, समरीन, सुमन, अंजार अहमद, कमल शेखर, आसिम हसन, तौफीक अहमद, मोहम्मद अकरम, शकील अहमद, परवेज आलम, वसीम हसन, शहाबुद्दीन, तारिक अली, मोहम्मद नबी और सतीश चंद्र अनुपस्थित रहे।