गजरौला। स्वदेशी जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में संगठन के आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बताया गया कि 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वदेशी सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम देशभर में चलाए जाएंगे। बैठक में अखिल भारतीय सह विचार प्रमुख सतीश कुमार, सह क्षेत्रीय संयोजक डा. राजीव कुमार, सुधांशु विश्नोई, दिनेश कुमार, राहुल मोहन माहेश्वरी, महावीर पाठक, डा. ज्ञानेंद्र आदि मौजूद रहे।