फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाइवे पर बाइक और साईकिल की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार और साइकिल सवार दोनों ही घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को बछारायूं थाना में पैरोकार दीपक पुत्र जगदीश हर रोज की तरह डाक लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी गजरौला दफ्तर में आने के लिए बछरायूं थाना से रवाना हुआ था। जैसे दी वह अहरौला तेजवन चौराहे पर आया तभी सामने से आ रही साइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें साइकिल सवार जाहिद पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी सुन पूरा कला और पैरोकार दीपक घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला में भर्ती कराया। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद अपने घर भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें