अमरोहा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच 11 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में 2010 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 658 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में जिले के सभी विकास खंडों के 2668 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 केेंद्र बनाए गए थे। पंजीकृत 2668 अभ्यर्थियों में से 2010 ने ही परीक्षा दी जबकि 658 नदारद रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षकों की ब्लॉकवार तैनाती की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर नोडल सेंटर भेज दिया गया। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है।