फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी के 2.73 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धोखाधड़ी करके आरोपियों ने कपड़ा व्यापारी से दो लाख 73 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांचयशुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछरट्टा का है। यहां मोहम्मद शाहिद का परिवार रहता है। उनकी कोतवाली के दूसरे गेट के पास कपड़े की दुकान करते हैं। पांच महीना पहले उनके पास जाहिद नाम के व्यक्ति की काल आई थी। उसने खुद को दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला बताया था। कहा था कि वह भी कपड़े का व्यापारी है तथा थोक में कपड़ा बेचता है। आरोपी ने वाट्सएप पर कपड़े के डिजाइन के फोटो भी भेजे। कपड़े पसंद आने पर शाहिद ने कपड़ा खरीदने की बात पक्की कर ली। इसके बदले में आरोपी ने उनसे अपने खाते में पैसे लगाने को कहा। लिहाजा शाहिद ने दो बार में दो लाख 73 हजार रुपये उसके खाते में जमा कर दिए। पैसे देने के बाद भी जब कपड़ा नहीं पहुंचा तो शाहिद ने उसके नंबर पर कॉल की। आरोपी का मोबाइल बंद मिला। संपर्क न होने पर वह सीलमपुर पहुंचे तो पता चला कि दो महीना पहले आरोपी दुकान बंद कर जा चुका है। मूल रूप से वह कहां का रहने वाला है, इसकी भी आसपास के लोगों को जानकारी नहीं है। धोखाधड़ी का अहसास होने पर वापस आकर उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------
रोहिताश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें