फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से हुई मौत दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार देगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में मंत्री शराब पीते थे। उनके जमाने में सब कुछ होता था। लड़कियों के साथ बलात्कार होता था, दिनदहाड़े अपहरण की घटनाएं होती थी। दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं, व्यापारियों को मार दिया जाता था। इस सरकार में इक्का-दुक्का कोई घटना हो जाए, तो बवंडर हो जाता है। कैबिनेट में इसको लेकर चर्चा हुई थी, इसमें सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शराब से मौत हुई तो पुलिस अधीक्षक और आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हल्के में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शराब से जो घटनाएं हुईं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं, दर्दनाक है। प्रदेश सरकार मुआवजा देकर परिवार की हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें