बछरायूं। बीमार बेटी का हाल जानने गजरौला गई एक महिला के घर चोरी हो गई। चोरों महिला के घर से 20 हजार रुपये की नकदी समेत सोने और चांदी के आभूषण ले चुरा ले गए। महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी मुन्नी देवी रविवार को गजरौला में रहने वाली अपनी बेटी के पास गई थी। उसकी बेटी बीमार है। उसकी गैर मौजूदगी में चोर घर में घुस गए। सवेरे ग्रामीणों ने उसका घर खुला देखा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मुन्नी गांव पहुंची। उसका एक संदूक गांव से बाहर एक खेत में पड़ा मिला। मुन्नी का कहना है कि संदूक में सोने और चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये की नकदी थी। चोर संदूक से जेवर और नकदी ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।