फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की धमकी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सरकार द्वारा हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद हड़ताल पर चल रहे लेखपालों को बर्खास्तगी का नोटिस दिए जाने का थमाने का असर दिखने लगा है। उपजिलाधिकारी द्वारा दिए गए नोटिस के बाद 41 नए लेखपालों में से 11 लेखपाल गुरुवार को काम पर वापस लौट आए हैं। वही पुराने लेखपालों में भी काम पर वापस लौटने की सुगबुगाहट है। बुधवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने 41 नए लेखपालों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में काम पर लौटने की चेतावनी दी थी। नोटिस में काम पर नहीं लौटने की स्थिति में बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई थी। एसडीएम ने बताया कि 41 नए लेखपालों में से 11 काम पर लौट आए हैं। एसडीएम ने लेखपालों से अपील की है कि शासन की मंशा के मददेनजर तत्काल काम पर वापस लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें