फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चार दिन में 1.8 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में चार केंद्रों पर मंगलवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। चौथे दिन 62338 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर अब तक एक लाख 80 हजार 540 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। वहीं, चौथे दिन भी 680 परीक्षक मूल्यांकन से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी के साथ चल रहा है। जिले में मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। दो केंद्रों पर हाईस्कूल व दो केंद्रों पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में 14887, जेएस इंटर कॉलेज में 19556, आईएम इंटर कॉलेज पर 10702 व एकेके इंटर कॉलेज में 17193 उत्तर पुस्तिकाओं समेत 62338 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। चार दिनों में कुल 180540 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। वहीं, चौथे दिन भी बड़ी संख्या में परीक्षकों ने मूल्यांकन ने किनारा किया। मंगलवार को 680 परीक्षक एवं 12 प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 179, जेएसएच इंटर कॉलेज 177, आईएम इंटर कॉलेज में 140 व एकेके इंटर कॉलेज में 184 परीक्षक गैर हाजिर रहे। प्रभारी डीआईओएस दिनेश कुमार चिकारा ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें