फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 18 चाइल्ड फ्रेंडली पार्कों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा शहर में 18 पार्क बनाए जाएंगे। इसके अलावा नवगठित छह वार्डों में पार्क के लिए जमीन तलाशी जा रही है। पार्कों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाया जाएगा। जिसमें लाइटिंग झूले, ओपन जिम, बच्चों के खेलने-कूदने के अन्य उपकरण होंगे। पालिका इसका डीपीआर तैयार कर रही है। शासन से बजट मिलते ही पार्कों को तैयार कराने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांव नगर पालिका में शामिल हो गए हैं। अमरोहा नगर पालिका मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना में शामिल हैं। इस योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। अब पालिका अमृत योजना के अंतर्गत पार्क और ओपन स्पेस का विकास कराएगी। इसके तहत नगर क्षेत्र में 12 पार्कों तैयार होंगे। पार्कों में आवश्यकतानुसार शौचालय भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में छह वार्ड और बढ़ गए हैं। इन वार्डों में नगर पालिका ने पार्कों के लिए जमीन तलाशना शुरू कर दिया है।
ईओ डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया नगर पालिका क्षेत्र में पार्क निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। नवगठित छह वार्डों में भी जमीन तलाशी जा रही है। पार्कों को कुछ इस तरह विकसित किया जाएगा कि हर आयुवर्ग के लोगों को आनंद लेने का मौका मिले। पार्कों को सुबह और शाम की सैर के हिसाब से भी विकसित किया जाएगा। ये पार्क पूरी तरह इको और चिल्ड्रेन फ्रेंडली होंगे। पार्कों से संबंधित डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जा रहा है। धनराशि मिलते ही पार्कों का निर्माण करा कर लोगों की सहूलियत के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्क के माध्यम से शहर के अंदर समाप्त हो रहे ग्रीन एरिया को बचाना है। पार्क में बच्चों के लिए झूला, खेलने के लिए ओपन स्पेस, एक्सरसाइज स्पेस, वॉकिंग ट्रैक, टॉयलेट बनेगा। साथ ही पार्कों में पौधरोपण कर हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें