अमरोहा। टीकाकरण के चलते शुक्रवार को 1731 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। टीकाकरण के दौरान बूथों पर कोविड नियमों के कड़े इंतजाम रहे।
सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल, धनौरा, हसनपुर, जोया, अमरोहा नगर, गजरौला समेत 33 बूथों पर टीकाकरण कराया गया। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार के साथ बूथों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया जनपद में शुक्रवार को 1731 बुजुर्गों और 45 साल से अधिक के व्यक्तियों को कोविड-19 के बचाव का टीका लगाया गया है।