बुधवार को जिला अस्पताल में 930 लोगों की ओपीडी हुई। जिसमें 173 लोग बुखार पीड़ित मिले। उनमें खांसी जुकाम की भी शिकायत थी। वही जिले भर के सरकारी अस्पतालों में 211 लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। जिसमें 142 लोगों ने आरटीपीसीआर और 69 ने एंटीजन जांच कराई है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि बुधवार को कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है। पुराने मरीजों में एक महिला एक्टिव चल रही है।