फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ओपीडी में 170 मरीज खांसी-जुकाम और बुखार के मिले

Fri, 07 Apr 2023 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बढ़ते तापमान के साथ संचारी रोग फैलने लगे हैं। मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जैपनीज इंसेफेलाइटिस मच्छर जनित रोग हैं। ये रोग मच्छरों के काटने से फैलते हैं। इसलिए लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला में मरीजों की भरमार रही। दिनभर में 740 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जिसमें 170 मरीज खांसी-बुखार जुकाम के थे। जबकि उल्टी-दस्त के चार मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया। सीएमओ डॉ राजीव सिंघल ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन


ये करें
पूरी आस्तीन के कपडे पहनें।
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
मच्छरों से बचाव हेतु घर के दरवाजों खिडकियों पर जाली लगवायें।
शौच के बाद एवं खाना पकाने व खाने से पहले साबुन से हाथों को अवश्य धोयें।
सुअर/जानवर बाड़ों की नियमित सफाई करे तथा उन्हें घर से दूर रखें।
पानी की टंकी पूरी तरह से ढक कर रखें।
पीने के लिए केवल इंडिया मार्का हैण्ड पंप के पानी का ही प्रयोग करें ।
जल को उबालकर एवं क्लोरीन से विसंक्रमित कर बीयें।
बच्चों को उम्र के अनुसार सभी टीके लगवायें।
कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें पोषाहार का सेवन करायें।

ये न करें
घर और कार्य स्थल के आस-पास पानी जमा न होने दें।
पुराने टायर, प्लास्टिक के कप, बोतलों, कबाड़ आदि में पानी इकट्ठा न होने दें।
खुले में शौच न करें।
उथले हैंडपंप के पानी का प्रयोग पीने के लिए न करें।
झोलाझाप चिकित्सकों से इलाज न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें