फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कुत्तों के हमले व रेबीज में पांच वर्षों में 17 की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर तहसील क्षेत्र में आवारा कुत्तों का खौफ चरम पर है। पिछले करीब पांच वर्षों में कुत्तों के हमले और रेबीज के कारण जिले में 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, इनमें से अधिकतर घटनाएं हसनपुर क्षेत्र की हैं। प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ने के नाम पर चलने वाले अभियान महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं, जिन्हें दो-चार दिन बाद ही बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन






04 अक्तूबर 2026: गांव गंगेश्वरी निवासी योगेश की 9 वर्षीय बेटी महक की रेबीज से मौत।

03 अगस्त 2026: लठीरा माफी निवासी किसान बाबूराम (60) पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया, इलाज के दौरान मौत हुई।
29 जुलाई 2025: लठीरा माफी निवासी 11 वर्षीय बालकरन की रेबीज संक्रमण से मौत।
09 मई 2025: गांव आगापुर में डेढ़ वर्षीय मासूम माधव को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला।
10 अप्रैल 2025: गांव फूलपुर बीझलपुर में 7 वर्षीय संजना की कुत्तों के हमले में मौत।
10 जुलाई 2024: कनेटा रोड निवासी हबीब अली (40) की कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से मौत।
24 मई 2024: गांव मनौटा में 2 वर्षीय काव्या को कुत्तों ने मार डाला।
13 अप्रैल 2024: गजरौला के बहलोलपुर में 5 वर्षीय दिव्यांशी की मौत।
30 जुलाई 2023: गजरौला के मोहम्मदपुर में 8 वर्षीय सविता पर हमला कर मार डाला।
29 जून 2022: दीपपुर के जंगल में राजवती (40) की मौत।
30 मई 2022: उधनपुर में 10 वर्षीय शशिकांत की मौत।
04 अप्रैल 2022: रामपुर भूड़ में 8 वर्षीय आर्यन की मौत।
23 जनवरी 2022: बिजनौरा में नथीया (40) को कुत्तों ने मार डाला।
20 अक्तूबर 2021 को सैदनगली के हुसैनपुर में जयपाल की चौदह वर्षीय बेटी रिंकी को कुत्तों के हमले में मौत।
-31 मार्च 2021 को हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ में किसान के 11 वर्षीय बेटे शरद को कुत्तों ने मार डाला था।
-01 अप्रैल 2021 को हसनपुर के गांव दीपपुर में चौदह वर्षीय कनिष्क को कुत्तों ने मार डाला।
-27 नवंबर 2021 को सैदनगली के कनेटा में आठ वर्षीय अमित को कुत्तों ने मार डाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें