कोविड डोज के लिए जनपद में 270 पंजीकृत केंद्रों पर 16545 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके साथ ही पहली व दूसरी डोज भी लगाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव सिंघल ने कहा कि कोविड का प्रसार अभी कम नहीं हुआ है। लोगों को पहले की तरह कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। कोविड के प्रसार को रोकने के लिए जनपद में 270 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड की वैक्सीन लगाई गई। जिसमें 244 को पहली डोज, 2180 को दूसरी व 16545 को बूस्टर डोज लगाई गई। इस तरह से 18969 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाए। हर हाल में कोविड वैक्सीन लगवा लें। बूस्टर डोज को लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। हर हाल में कोविड की तीनों वैक्सीन लगवा लें और कोविड के खतरे को कम करें। वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड नियमों का पालन करें।