मंडी धनौरा। नगर के बीएसडी कोचिंग सेंटर में बच्चों को ताइक्वांडो और बाक्सिंग के जरिए आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक ए के सिंह ने ताइक्वांडो के बारे में बच्चों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बाक्सिंग के बारे में भी जानकारी दी। सेंटर के निदेशक नितिन धारीवाल ने कहा कि आज के युग में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी है। आत्मरक्षा के लिए बच्चों को स्वयं उपाय करने चाहिए। निदेशक ने इसके लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने बच्चों को ताइक्वांडो की कई पेंच से परिचय कराया। बच्चों को बाक्सिंग भी सिखाई गई। उच्च प्रशिक्षण के लिए बच्चों को आगे भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सुशीला देवी, अमित कुमार, हर्षित, मनित आदि मौजूद रहे।