फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतल जल से बर्तन धोए जा रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भाजपा विधायक राजीव तरारा की निधि से आम आदमी को शीतल व स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए तहसील के मेन गेट के बाहर लगाए गए वाटर कूलर के पानी से आसपास के ठेले व दुकान वाले गंदे बर्तन धो रहे हैं। जागरूक लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर ठेलेवाले उनसे लड़ने पर आमादा हो रहे हैं। भाजपा नेता विनोद शास्त्री ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसील के मेनगेट के बाहर भाजपा विधायक राजीव तरारा की ओर से ठंडा पानी की टंकी लगवाई गई है। तमाम राहगीर व तहसील में आने जाने वाले वादकारी और अधिवक्ता इसके ठंडे पानी से अपनी प्यास बुझाते हैं। लेकिन तहसील के बाहर खड़े होने वाले ठेले वाले इस टंकी के शीतल जल को गंदे बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें