फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री इंदर सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी ने की। महामंत्री इंदर सिंह ने कहा कि देश में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। तमाम हितकारी योजनाएं लाई गईं हैं। इन योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है। विपक्ष केंद्र सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। किसानों के साथ भाजपा हमेशा खड़ी है। जिला प्रभारी अभिनव चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। इस मौके पर कई प्रस्ताव जिला कार्य समिति की बैठक में रखे गए जिनका अनुमोदन किया गया। इस मौके पर हरपाल सिंह सैनी, करतार सिंह, मदन गुर्जर, तीरथ पाल सिंह आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री फतेह सिंह खड़गवंशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें