मंडी धनौरा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल में सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को सफाई का महत्व बताते हुए उनको स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बच्चों को पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने के लिए कैरी बैग वितरित किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में आए पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने स्कूल की इस पहल का स्वागत करते हुए बच्चों से पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सफाई के लिए सिर्फ सरकार पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है। इसके लिए व्यक्तिगत व सामाजिक जिम्मेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रखकर अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। इस अवसर पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों को कैरी बैग का वितरण किया गया और उनको इसकी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चेयरमैन केके अग्रवाल, प्रबंधक सुबोध गुप्ता, निदेशक कपिल अग्रवाल, प्रधानाचार्य डीके चतुर्वेदी मौजूद थे।