मंडी धनौरा। तहसील के खादर क्षेत्र के गांवों में भले ही बाढ़ का पानी नहीं घुसा हो लेकिन खेतों में बाढ़ का पानी जमा है। ग्रामीण अपनी जान पर खेलकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। वही ग्रामीण गंगा मां से अपनी जानमाल की हिफाजत की प्रार्थना कर रहे हैं। बिजनौर बैराज से छोड़े जाने वाला पानी जनपद में सबसे पहले खादर क्षेत्र में ही पहुचता है। पिछले साल बांध बन जाने की वजह से जान माल का नुकसान कम होने लगा है। गांव रसूलपुर भांवर बांध के दूसरी ओर स्थित होने की वजह से वहां अभी भी बाढ़ का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के गांव मुकारमपुर, पपसरी खादर, देवीपुरा आदि में अभी भी पानी खेतों में घुसा हुआ है। कमर तक पानी जमा है। लोग अपनी जान पर खेलकर पशुओं के लिए चारे का इंतजाम कर रहे हैं। रसूलपुर भांवर में ग्रामीणों ने गंगा मां की पूजा अर्चना की।