फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआखेड़ा में दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआखेड़ा। आए दिन खेतों से चोरी हो रहे मोटरों की रखवाली कर रहे ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों युवक गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। उन पर ही मोटर चोरी का शक जताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। ककराला गांव में पिछले दिनों कई ग्रामीणों की मोटर चोरी हो गई थी। ग्रामीण खेतों पर रह कर ही मोटर की चौकसी कर रहे थे। दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमता देखा तो पकड़ लिया। दोनों की जमकर ठुकाई की गई। पकड़े गए युवक थाना नौगांवा सादात के गांव खेतूपुरा निवासी शहजाद व साबिर बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें