गजरौला। गोरक्षा समिति की ओर से गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जिले की कार्यकारिणी का गठन हुआ। पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। आयोजित बैठक में धनपाल सिंह फिर से जिलाध्यक्ष बनाए गए। संजय सागर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री जालम सिंह अपने अपने पदों पर यथावत रहे। शिवदयाल सिंह, परवेंद्र चौहान और देवेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ओपी सिंह को मंत्री, गजरौला नगर अध्यक्ष अनुज गिल, आकांश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, डा. दिनेश कुमार अग्रवाल हसनपुर तहसील अध्यक्ष, संतरपाल सिंह नौगावां सादात को मनोनित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह ने की। वहीं 28 जुलाई को झांसी के दो दिवसीय सम्मेलन केे सफल बनाने की अपील की।