फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के दो आरोपियों की 15.22 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने गोकशी और गैंगस्टर के दो आरोपियों की 15.22 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। इससे पहले अधिकारियों ने पूरे गांव में मुनादी कराई।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए गैंगस्टर अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को नायाब तहसीलदार, सीओ मंडी धनौरा के नेतृत्व में थाना रजबपुर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम क्षेत्र के गांव नूरपुर तुगलकाबाद पहुंची। यहां गोकशी और गैंगस्टर के आरोपी आरिफ और नफीस के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 15 लाख 22 हजार रुपये अवैध संपत्ति कुर्क कर जब्त किया गया। एसपी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने वर्षों से चोरी छिपे गोवंशीय पशुओं की तस्करी और मांस बेचकर करने के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे है। धीरे-धीरे संगठित गिरोह बनाकर बड़े पैमाने पर गोकशी कर अवैध संपत्ति अर्जित की है। आरोपियों ने ग्राम नूरपुर तुगलकाबाद में 88.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल पर मकान का निर्माण कराया। जिस मकान की सर्किट रेट पर बाजार कीमत 15 लाख 22 रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ रजबपुर थाने में गोवध अधिनियम, पशुक्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर संबंधित मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें