फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर 14 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कारोबारी को जमीन बेचने का झांसा देकर दिल्ली के दंपती ने 14 लाख रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर मारपीट की। जानलेवा हमला किया। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती समय चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार में शबाब हैदर का परिवार रहता है। पैसे से कारोबारी शबाब हैदर की मुलाकात अपने ही परिचित मोहल्ला गूला तलाब के रहने वाले सदाकत अली से हुई थी। वर्तमान में सदाकत अली अपनी पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली के बटला हाउस जामिया नगर ओखला में रहते हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले सदाकत अली उनके घर पर आए और कहा कि उन्होंने एक जमीन का सौदा तय किया है लेकिन उसे खरीदने में असमर्थ है। इसके बाद दोनों ने जमीन का मुआयना किया। देखने के बाद शबाब हैदर को जमीन पसंद आ गई। इसके बाद उन्होंने 13 अक्तूबर 2020 को अपनी फर्म के खाते से चार लाख रुपये सदाकत अली के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जबकि बकाया रुपये आठ महीने में बैनामा कराने के साथ देने की बात तय हुई थी। इस बीच कोरोना महामारी शुरू हो गई और भारत में लॉकडाउन लग गया। 24 अक्तूबर 2021 को सदाकत अली घर आया और परिवार के लोगों के सामने 10 लाख रुपये नकद ले लिए। मार्च 2022 में जमीन का बैनामा करने की बात कही। लेकिन तभी से सदाकत अली जमीन का बैनामा कराने के नाम पर टालमटोल कर रहा है।
आरोप है कि सदाकत अली और उसकी पत्नी शहनाज ने धोखाधड़ी से उसके रुपये हड़पे हैं। पीड़ित शबाब हैदर ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सदाकत अली, उसकी पत्नी गुल शहनाज और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें