अमरोहा। बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन के पहले अध्यक्ष पद पर महाराज सिंह व संजय कुमार शर्मा एडवोकेट ने नामांकन कराया। सचिव पद पर एक भी नामांकन नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी नामांकन हुए। इस तरह कुल 13 नामांकन हुए।
सोमवार से बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन शुरू हो गए। अध्यक्ष पद के लिए चौधरी महाराज सिंह, संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए आरिफ, शाहिद हुसैन, अरविंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए इसरार अहमद, शुजात, गुलबारी चौधरी, संयुक्त सचिव पद के लिए श्रवण कुमार, अमन त्यागी, परवेज अहमद, सदस्य कार्यकारिणी जूनियर ग्रुप में हर्ष वर्मा, मोहम्मद आरिफ ने नामांकन कराया। चुनाव अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। 12 जुलाई को नाम वापसी, 13 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक अगस्त को चुनाव होगा तो दो अगस्त को मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया में चुनाव समिति में चैनसुख गोले, कपिल कुमार चिकारा, धर्मेंद्र सिंह, रूम सिंह नागर, विजय सिंह, मेंहदी हसन, मनु कुमार, ब्रह्म सिंह राणा व एल्डर्स कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। वहीं एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीपी माथुर एडवोकेट ने बताया कि चुनाव के संबंध में एल्डर्स कमेटी की बैठक मंगलवार को होगी।