फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में प्लॉट दिखाकर 13.85 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में प्लॉट दिखाकर पिता-पुत्र ने किसान से 13 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोया में चंद्रवीर गुप्ता का परिवार रहता है। उनके बेटे शिवम गुप्ता मुरादाबाद सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अवंतिका कॉलोनी निवासी प्रखर अग्रवाल के दोस्त हैं। पिछले 10 वर्षों से दोनों के बीच मित्रता थी। आरोप है कि मई 2021 में प्रखर अग्रवाल और उनके पिता सुनील अग्रवाल घर आए और बुद्धि विहार में एक प्लॉट बता कर खरीदने की बात कही। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच प्लॉट का सौदा 25 लाख रुपये में तय हो गया। इस दौरान शिवम गुप्ता ने आरोपी पिता-पुत्र के अलग-अलग बैंक के अकाउंट में 13 लाख 85 हजार रुपये जमा कर दिए। फरवरी 2022 में शिवम गुप्ता ने प्लॉट का बैनामा कराने के लिए कहा तो दोनों पिता-पुत्र टालमटोल करने लगे। कहा कि प्लॉट हमने किसी और को बेच दिया है। हम तुम्हारे पैसे वापस कर देंगे।
आरोप है कि आरोपियों गलत हस्ताक्षर कर चार चेकों में धनराशि भरकर शिवम गुप्ता को दे दिए। बैंक में जमा करने पर चारों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने प्रखर अग्रवाल और उसके पिता सुनील कुमार गुप्ता उर्फ सुनील अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें