फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने किया थाने का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ग्राम विकास विभाग की प्रमुख सचिव और अमरोहा की प्रभारी अनिता सिंह ने सोमवार को गजरौला थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सोमवार को करीब पांच बजे प्रमुख सचिव गजरौला थाने पहुंची। यहां पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार, सीओ मोनिका यादव और प्रभारी निरीक्षक से बातचीत की। उन्होंने थाने के अभिलेखों का अवलोकन किया। सरकार की मंशा के अनुसार अपराधों को अंकुश लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना पूरे अलर्ट मोड पर दिखाई दिया। सभी मुस्तैदी के साथ खड़े दिखाई दिए। प्रमुख सचिव को जलपान कराने के लिए खुद प्रभारी निरीक्षक भी इधर उधर दौड़ते नजर आए। हालांकि थाने में किसी आमजन से कोई बातचीत का कार्यक्रम नहीं था। फिर भी थाने के गेट के बाहर दो फरियादियों ने प्रमुख सचिव की गाड़ी रुकवाते हुए अपनी समस्याएं बता दीं। निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें