मंडी धनौरा। निकटवर्ती गांव बाखरपुर निवासी गौरव को राष्ट्रीय खेल संस्थान से कोच का प्रमाण पत्र मिलने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से छह माह का प्रशिक्षण के बाद उनको प्रमाण पत्र सौंपा गया। प्रमाण पत्र केंद्र के अधिशासी अधिकारी केशव ने प्रमाण पत्र सौंपा। इसके पश्चात कोच बनने की योग्यता पूरी हो गई है। परिजनों ने गौरव की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।