अमरोहा। विश्व रेड क्रास दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
सोमवार को जिला अस्पताल में विश्व रेडक्रास दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इमरान, दिनेश कुमार, कासिफ अली, पुनीत कुमार, योगेंद्र सिंह समेत 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संगोष्ठी में एलटी मोहित चौधरी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर दूसरा दान नहीं हैं। अगर आप रक्तदान करते हैं तो आपके रक्त से कई जिंदगी बचाई जा सकती है। स्वस्थ मानव साल में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है और न ही कोई दिक्कत होती है। इस दौरान मुख्य रूप से मोहित चौधरी, अनुराग शर्मा, विवेक शर्मा, सचिन शर्मा, शबनम यादव, प्रीति चहल, नीतू शर्मा, काउंसलर ब्लड बैंक कनिका आदि मौजूद रहे।