फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 किलो पॉलीथिन जब्त, 10 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान से नगर के अलग-अलग हिस्सों से करीब 12 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई और 10 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक ऐसा प्लास्टिक है जिसे आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता है। इससे प्रदूषण बढ़ता है। क्योंकि इसे रिसाइकिल नहीं किया जा सकता और न ही इन्हें जलाया जा सकता है। इससे पर्यावरण में जहरीले रसायन शामिल होते हैं जो इंसान और पशु दोनों के लिए हानिकारक साबित होते हैं। इस दौरान ओमवीर सिंह, शैलेन्द्र शर्मा राजस्व निरीक्षक, छवि शर्मा स्वास्थ्य लिपिक, प्रज्वल चौहान लिपिक, कमल शेखर, अंजार अहमद, सुशील कुमार लिपिक, प्रदीप शर्मा बाबर जैदी, तारिक, हम्माद, जैकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें